Move to Jagran APP

अमेरिका में बोले राहुल गांधी- NRI थे गांधी, अंबेडकर और पटेल

राहुल ने कहा असली कांग्रेस आंदोलन एक एनआरआई आंदोलन था। महात्मा गांधी एनआरआई थे। जवाहर लाल नेहरू इंग्लैंड से वापस आए थे।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 22 Sep 2017 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 22 Sep 2017 06:13 PM (IST)
अमेरिका में बोले राहुल गांधी- NRI थे गांधी, अंबेडकर और पटेल
अमेरिका में बोले राहुल गांधी- NRI थे गांधी, अंबेडकर और पटेल

नई दिल्ली, जेएनएन। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो हफ्ते के अमेरिका दौरे पर हैं। शुक्रवार को न्यूयॉक में उन्होंने कांग्रेस समर्थक 2 हजार एनआरआई से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले आदंलोनकारी एनआरआई थे। राहुल ने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी का जन्म एनआरआई आंदोलन से ही हुआ था।

loksabha election banner

राहुल ने कहा असली कांग्रेस आंदोलन एक एनआरआई आंदोलन था। महात्मा गांधी एनआरआई थे। जवाहर लाल नेहरू इंग्लैंड से वापस आए थे। अंबेडकर, आजाद और पटेल ये सभी एनआरआई थे। राहुल गांधी ने कहा ‘महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, डॉक्टर अंबेडकर, मौलाना आजाद सहित सभी लोग विदेशों में रहे और दुनिया को देखा, समझा और जाना। इसके बाद ये सभी लोग फिर अपने वतन भारत लौटे और देश के लिए काम किया।'

यह भी पढ़ें: भारत की छवि को बर्बाद कर रहीं विभाजनकारी ताकतें : राहुल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.