सहारनपुर जाने के लिए अड़े राहुल गांधी, बिना अनुमति के रवाना
यूपी पुलिस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिंसा प्रभावित सहारनपुर के दौरे पर जाने की अनुमति देने से इनकार किया है।
नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहारनपुर के लिए निकल गए हैं। यूपी पुलिस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिंसा प्रभावित सहारनपुर के दौरे पर जाने की अनुमति देने से इनकार किया है। वहीं कांग्रेस नेता पीएल पूनिया ने कल कहा था कि प्रशासन की इजाजत ना मिलने के बावजूद राहुल गांधी सहारनपुर जाएंगे।
एडीजी (लॉ एंड अार्डर) अादित्य मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को सहारनपुर जाने की अनुमित नहीं है। बता दें कि सहारनपुर जिले में पिछले कई दिनों से हिंसा भड़की हुई है। इस हिंसा में एक की मौत और कई लोग घायल हो गए हैं।
वहीं कलेक्टर केके पांडे ने कहा कि राहुल गांधी को हिंसा प्रभावित इलाके में दौरा करने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में अगर वो यहां आते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि उनके वहां जाने से हालात और तनावपूर्ण हो सकते है।
फिलहाल प्रशासन की तरफ से हिंसा प्रभावित इलाकों समेत कई जगहों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है।पीएसी के जवान समेत आरएएफ की एक कंपनी कैंप कर रही है। सहारनपुर से सटी हुई सीमा पर भारी तदद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बता दें 23 मई को बसपा सुप्रीमो मायावती के सहारनपुर के हिंसा प्रभावित शब्बीरपुर गांव गईं थी। जिसके बाद वहां फिर हिंसा भड़क गई थी
क्या है पूरा मामला?
सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान हुए एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था।इसके बाद विशेष जाति पर दलितों के साथ अत्याचार करने और उनके घर जलाने का मामला सामने आया था। इस मामले में भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी को कल सहारनपुर में आने की अनुमति नहीं