'मोदी नहीं जनता करेगी देश की चौकीदारी'
पूर्वाचल में शुक्रवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं कर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उनके गुजरात मॉडल को आंकड़ों के जरिये खारिज किया तथा उन्हें महिलाओं का आदर करने नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मोदी जिस गुजरात के विकास का दावा कर रहे हैं वहां आज भी बच्चे भूख
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वाचल में शुक्रवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं कर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उनके गुजरात मॉडल को आंकड़ों के जरिये खारिज किया तथा उन्हें महिलाओं का आदर करने नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मोदी जिस गुजरात के विकास का दावा कर रहे हैं वहां आज भी बच्चे भूखे रहते हैं।
उन्होंने मोदी के इस दावे पर तंज कसा जिसमें कहा गया था कि वह देश की चौकीदारी करना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि मोदी नहीं बल्कि खुद जनता देश की चौकीदारी करेगी। वह अपना भविष्य तय करना अच्छी तरह जानती है। गोरखपुर के बड़हलगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर के बासी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए राहुल ने भाजपा और मोदी पर जोरदार हमला बोला।
उन्होंने कहा कि हम महिलाओं के सम्मान और विकास की बात करते हैं लेकिन गुजरात सरकार महिलाओं के पीछे पुलिस को दौड़ाती है-उनकी जासूसी कराती है। महिलाओं के प्रति मोदी को अपनी सोच बदलनी होगी। उन्होंने उप्र के पिछड़ेपन के लिए गैर कांग्रेसी सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।