राबड़ी बोलीं : राजद विधायकों की मांग सही, तेजस्वी बनें मुख्यमंत्री
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राजद विधायकों द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग का समर्थन किया है।
पटना [जेएनएन]। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री की मां राबड़ी देवी ने राजद विधायकों द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विधायकों की मांग सही है। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।
राबड़ी देवी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। जनता की यह इच्छा है कि तेजस्वी बिहार का मुख्यमंत्री बने। जो जनता चाहती है, वही होना चाहिए।
राबड़ी देवी के इस बयान के बाद जदयू नेता श्याम रजक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की सबको स्वतंत्रता है। महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार हैं। वहीं, कांग्रेस ने इसे राजद का अंदरूनी मामला बताया।
वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने विधायकों को चुप रहने की नसीहत दी है। उन्होने कहा कि विधायक कोई ऐसी बात न बोलें जिससे कि महागठबंधन की सेहत पर असर पड़े।
यह भी पढ़ें: गिरिराज ने कहा, लालू फिल्मों के हास्य कलाकार से ज्यादा कुछ नहीं