भाजपा ने अटल को कमरे में किया कैद : प्रमोद
कांग्रेस के स्टार प्रचारक व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने एक जनसभा में कहा कि भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एक कमरे में कैद कर दिया है। उनसे किसी को मिलने की इजाजत नहीं है। नरेंद्र मोदी के ग्रह योग ठीक नहीं हैं। वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। कांग्रेस उम्मीदवार पीएल पुनिया
बाराबंकी, जासं। कांग्रेस के स्टार प्रचारक व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने एक जनसभा में कहा कि भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एक कमरे में कैद कर दिया है। उनसे किसी को मिलने की इजाजत नहीं है। नरेंद्र मोदी के ग्रह योग ठीक नहीं हैं। वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते।
कांग्रेस उम्मीदवार पीएल पुनिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव से प्रदेश की सरकार नहीं संभाली जा रही है। वे देश क्या संभालेंगे। उन्होंने बिना राम मंदिर का नाम लिए कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में भगवान का घर गिराया और फिर बनने नहीं दिया। वे उनका भी घर नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में पानी की मारामारी है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तो किसानों के खेत बंजर हो जाएंगे। यूपी के लोग महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। पान बेचते हैं, कपड़ा धोने का काम करते हैं। मोदी की सरकार बनी तो शिवसेना उन्हें महाराष्ट्र से भगा देगी। मोदी के लोग कहते हैं कि जो लोग मोदी को वोट नहीं देंगे उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। उन्होंने ऐसे लोगों को चुनौती दी कि वे भाजपा को वोट नहीं देंगे। यदि उनकी औकात हो तो उन्हें पाकिस्तान भेजकर दिखाएं।