सामने आईं प्रज्ञा ठाकुर, बोलीं- भगवा आतंकवाद कांग्रेस की देन
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई एटीएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
नई दिल्ली, जेएनएन । मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जमानत मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें खत्म करने की साजिश रची। साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार न्याय के लिए प्रयास करती है।साध्वी ने कहा कि मैं अभी अर्ध मुक्त हुई हूं।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई एटीएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। प्रज्ञा ने कहा कि मैंने नौ साल का लंबा अन्याय झेला है। सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि मैं शत प्रतिशत निर्दोष हूं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि भगवा आतंकवाद कांग्रेस का दिया हुआ नाम है।
यह भी पढ़ें: साध्वी प्रज्ञा की रिहाई के बाद सनातन संस्था ने कहा हिंदू आतंकवाद का षड्यंत्र उजागर
गौरतलब है कि 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी लेकिन दूसरे आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। कोर्ट के आदेशानुसार, एनआइए के पास पासपोर्ट जमा कराने के साथ साध्वी प्रज्ञा को 5 लाख रुपये की जमानत राशि देना है और ट्रायल कोर्ट में तारीखों पर उपस्थित होना होगा।
यह भी पढ़ें: मालेगांव धमाके से जुड़ी हर जानकारी, इसी मामले में आरोपी हैं प्रज्ञा ठाकुर