Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों को जन्मदिन व शादी की सालगिरह पर मिलेगी छुट्टी

महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों को अबउनके जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर छुट्टियां मिलेगी। इस बात की घोषणा प्रदेश के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने की है। पाटिल ने कहा कि प्रदेश सरकार कई ऐसी योजनाओं पर काम कर रही है जिससे पुलिसकर्मियों के काम का भार और उनके तनाव को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिसक

By Edited By: Published: Fri, 29 Aug 2014 05:19 PM (IST)Updated: Fri, 29 Aug 2014 06:48 PM (IST)

मुंबई। महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों को अबउनके जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर छुट्टियां मिलेगी। इस बात की घोषणा प्रदेश के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने की है।

loksabha election banner

पाटिल ने कहा कि प्रदेश सरकार कई ऐसी योजनाओं पर काम कर रही है जिससे पुलिसकर्मियों के काम का भार और उनके तनाव को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिसकर्मियों को पिछले कुछ सालों से तय समय से अधिक काम करने की वजह से उन पर काम का बोझ बढ़ गया है।

पाटिल ने कहा कि हमने फैसला किया है कि उन्हें जन्मदिन और शादी की सालगिरह जैसे अवसर पर छुंिट्टयां मिलेगी जिसके वे हकदार हैं। गुरुवार रात को एक मराठी दैनिक के कार्यक्रम में पाटिल ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पुलिसकर्मियों के रिक्त पद भरे जाएंगे जिससे उनके काम के बोझ को कम किया जा सके।

पाटिल ने कहा कि नियुक्ति में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी और यह पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा। इसमें महिलाओं की भी उचित हिस्सेदारी होगी। पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में पुलिस में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।

पढ़ें: कैडर बनाने के लिए पाटिल लूटा रहे सरकारी पैसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.