Move to Jagran APP

पीएम समेत कई नेताओं ने VHP नेता अशोक सिंहल के निधन पर जताया शोक

वीएचपी अशोक सिंहल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अशोक सिंहल का जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है। वह अपने आप में संस्थान थे, उनका जीवन देश सेवा को समर्पित रहा।

By Test1 Test1Edited By: Published: Tue, 17 Nov 2015 03:27 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2015 07:23 PM (IST)

नई दिल्ली। वीएचपी अशोक सिंहल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अशोक सिंहल का जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है। वह अपने आप में संस्थान थे, उनका जीवन देश सेवा को समर्पित रहा। साथ ही पीएम ने कहा कि मैं बहुत खुश किस्मत हूं कि मुझें सिंहल का आशीर्वाद और मार्गदर्शन दोनों प्राप्त हुए। सिंहल ने हमेशा गरीबों और समाज के लिए काम किया वो हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने रहेंगे।

loksabha election banner

विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक और अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंहल का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें बीते गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद दोबारा गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 89 साल के अशोक सिंहल को सांस संबंधी परेशानी थी और 20 अक्टूबर को इलाहाबाद में तबीयत खराब होने के बाद मेदांता लाया गया था।

भाजपा नेताओं ने ट्वीट के माध्यम से व्यक्त किया शोक

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विहिप नेता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक सिंहल का पूरा जीवन भारत माता के चरणों में समर्पित रहा। सादगी, साहस, धर्म-निष्ठा और उत्कृष्ट राष्ट्रभक्ति जैसे गुणों से पल्लवित एक सिद्धांतवादी जीवन का आज अंत हो गया। एक अतिसंपन्न परिवार में जन्म के बावजूद, युवा अवस्था में ही सब कुछ त्याग कर संघ के प्रचारक के रूप में राष्ट्र सेवा में निकले और आजीवन एक सनिष्ठ प्रचारक रहे | वह विश्व हिन्दू परिषद् में अस्सी के दशक की शुरुआत से मृत्युपर्यंत अलग-अलग पद पर कार्यरत रहे और रामजन्मभूमि आन्दोलन, रामसेतु आन्दोलन और धर्म जागरण के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे |

रामजन्मभूमि आन्दोलन, विश्वहिंदू परिषद् और समस्त राष्ट्र के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है | मैं करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से ऐसी दिव्य आत्मा को श्रद्धांजलि देता हूं और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं |

तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर अशोक सिंहल के निधन पर शोक व्यक्त किया है उन्होंने कहा है कि रामजन्मभूमि आंदोलन के सबसे प्रमुख नेता अशोक सिंहल का निधन हो गया है। उनका जीवन सदैव देश को समर्पित रहा।

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि राम मंदिर के लिए आवाज बुलंद करने वाले नेता अशोक सिंहल अब हमारे बीच नहीं रहें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक सिंहल ने राष्ट्र को अपना जीवन अर्पित कर दिया था। विश्व हिन्दू परिषद के मजबूत स्तम्भ श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ट्वीट कर सिंहल और उनके परिवार के प्रति सवेंदना व्यक्त की ।

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने ट्वीट कर अशोक सिंहल के निधन पर शोक व्यक्त किया है उन्होंने कहा है कि आदरणीय अशोक सिंहल जी के महाप्रयाण पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, उनका जीवन सदैव हमारे लिए प्रेरणादायी रहेगा, उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है।

धर्मेंद्र प्रधान का ट्वीट, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक सिंघल जी के निधन पर भाव-भीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को मोक्ष एवं शांति प्रदान करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.