Move to Jagran APP

सोनिया गांधी का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया का जन्मदिन हैं, इस अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 09:02 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 09:43 AM (IST)

नई दिल्ली (पीटीआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया कि श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु दे।

loksabha election banner

सोनिया का जन्म नौ दिसंबर 1946 को हुआ था। प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में सोनिया गांधी को बधाई दी है, जब उनकी पार्टी (कांग्रेस) ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

हैपी बर्थडे : गांधी परिवार की बहू बनने से पहले ऐसी थीं सोनिया गांधी

पढ़ें- सत्ता का नया केंद्र : शशिकला से मिलने के लिए CM से लेकर मंत्री तक कतार में

सोनिया के पुत्र एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस मोर्चे का नेतृत्व कर रहे हैं। गुरुवार को मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने नोटबंदी को एक ‘मूखर्तापूर्ण निर्णय’ करार दिया था।

पढ़ें- डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने किया 11 सूत्रीय पैकेज का एलान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.