पूरा गांधी परिवार मिलकर संभाले कांग्रेस
लगता है प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में उतरना अब लगभग पक्का हो गया है। वह किसी भी समय सियासी चोला धारण कर सकती हैं। गुरुवार को कांग्रेस की ओर से इसका बकायदा संकेत दे दिया गया। पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा ने आधिकारिक ब्रीफिंग में कहा कि गांधी परिवार के सभी तीन सदस्यों को मिलकर कांग्रेस की कमान
नई दिल्ली। लगता है प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में उतरना अब लगभग पक्का हो गया है। वह किसी भी समय सियासी चोला धारण कर सकती हैं। गुरुवार को कांग्रेस की ओर से इसका बकायदा संकेत दे दिया गया। पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा ने आधिकारिक ब्रीफिंग में कहा कि गांधी परिवार के सभी तीन सदस्यों को मिलकर कांग्रेस की कमान संभालनी चाहिए।
बकौल ओझा, 'पूरे देश से हर कोई चाहता है कि गांधी परिवार के सभी तीन सदस्य राजनीति में आएं। हम चाहते हैं कि तीनों पार्टी की कमान संभालें।' फिलवक्त सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल उपाध्यक्ष हैं। प्रियंका को लेकर चर्चा है कि जल्द ही उन्हें कांग्रेस महासचिव बनाया जा सकता है और उत्तर प्रदेश जैसे महत्वूपर्ण राज्य की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ध्यान रहे कि इससे पूर्व बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नाडिस ने भी कहा था कि प्रियंका को कांग्रेस में और सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। अभी तक प्रियंका सिर्फ अमेठी और रायबरेली में ही सक्रिय तौर पर कांग्रेस की कमान संभालती हैं, लेकिन हाल के सियासी घटनाक्रमों को देखकर यह जान पड़ता है कि वह कभी भी सक्रिय राजनीति में उतर सकती हैं।