बारह किसानों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार
किसानों को रविवार को पुरस्कृत किया गया। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के मौके पर इस वर्ष यह सम्मान शुरू किया गया है।
नई दिल्ली, प्रेट्र। देश के सरकारी कृषि अनुसंधान निकाय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) ने 12 किसानों को 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि पुरस्कार 2016' से सम्मानित किया। इन किसानों ने संस्थान में कौशल प्रशिक्षण दिया गया था और इसके बाद सभी ने अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है।
किसानों को रविवार को पुरस्कृत किया गया। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के मौके पर इस वर्ष यह सम्मान शुरू किया गया है।
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ की उद्यमी महिला किसान कृष्ण यादव को राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ ही एक लाख रुपये भी दिया गया है। कुछ समय पहले वह सड़क किनारे सब्जी बेचा करती थीं। आज उन्होंने अचार जैसे उत्पाद के 200 पैकेट तैयार करने वाली खाद्य प्रसंस्करण फैक्ट्री स्थापित कर ली है। इस उद्यमी महिला किसान को इसी उपलब्धि के लिए नगद पुरस्कार दिया गया है।
इसके अलावा 11 किसानों को 50000 रुपये के साथ क्षेत्रीय सम्मान दिया गया है। इन किसानों का चुनाव कानपुर, लुधियाना, पटना, जोधपुर, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित कृषि क्षेत्रों से किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कोझीकोड में किया भाजपा कैडर को संबोधित, जानिए मुख्य बातें
कोझिकोड में बोले शाह- पीएम मोदी का जिक्र कर गर्व से चौड़ा हो जाता है सीना