रिश्ता तोड़ने पर दो किलोमीटर पैदल चलने की सजा
हरियाणा के झज्जर में बड़े अरमानों के साथ गोद भराई के लिए पहुंचे लड़के के परिजन रिश्ता तोड़ने पर बुरे फंस गए। लड़की वालों ने उनकी धुनाई कर दी। पंचायत ने दो किलोमीटर पैदल चलने की सजा सुनाई और जुर्माना भी किया।
जागरण संवाददाता, झज्जर। हरियाणा के झज्जर में बड़े अरमानों के साथ गोद भराई के लिए पहुंचे लड़के के परिजन रिश्ता तोड़ने पर बुरे फंस गए। लड़की वालों ने उनकी धुनाई कर दी। पंचायत ने दो किलोमीटर पैदल चलने की सजा सुनाई और जुर्माना भी किया।
जिले के एक गांव का युवक चपरासी के पद पर कार्यरत है। कुछ दिनों पूर्व उसके परिजनों ने छुछकवास मार्ग पर स्थित एक गांव में जेबीटी पास लड़की के साथ उसका रिश्ता तय कर दिया। दो दिन पहले गोद भराई की रस्म के लिए परिवार से करीब डेढ़ दर्जन पुरुष व महिलाएं लड़की के घर पर पहुंचे। इसी दौरान वर पक्ष की एक महिला ने कह दिया कि युवती लड़के के लायक नहीं है, रिश्ता नहीं हो सकता।
रिश्ता टूटने की बात सुनते ही युवती के परिजन सन्न रह गए। हंगामा मच गया। मौके पर पहुंची गांव की महिलाओं ने लड़के पक्ष के लोगों की धुनाई कर डाली। खबर मिली तो लड़के के गांव से भी दर्जन भर लोग पहुंच गए। दोनों गांवों की पंचायत में लड़के वालों ने अपनी इस करतूत के लिए माफी मांगी।