फिर लहराया पाकिस्तानी झंडा
ग्रीष्मकालीन राजधानी में शुक्रवार को नमाज-ए-जुम्मा के बाद न सिर्फ भारत विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया बल्कि पाकिस्तानी ध्वज भी लहराया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें भी हुई।
श्रीनगर, राज्य ब्यूरो। ग्रीष्मकालीन राजधानी में शुक्रवार को नमाज-ए-जुम्मा के बाद न सिर्फ भारत विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया बल्कि पाकिस्तानी ध्वज भी लहराया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें भी हुई।
अश्रुगैस का एक गोला मस्जिद के निकट एक मकान के भीतर जा गिरा, जहां एक महिला अपने नवजात के साथ बैठी थी, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं।
दोपहर तक श्रीनगर के हर हिस्से में स्थिति सामान्य रही, लेकिन डाउन-टाउन में जामिया मस्जिद में नमाज के बाद हिंसा भड़क गई। राष्ट्र विरोधी नारेबाजी कर रहे युवकों ने पाकिस्तानी झंडा भी लहराया और जुलूस निकालते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।