पाक ने छह चौकियों पर बरसाईं गोलियां, बीएसएफ ने दिया जवाब
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा अखनूर के परगवाल व ज्यौडियां में रविवार को छह चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। अचानक हुई गोलीबारी के कारण खेतों में काम कर रहे कुछ किसान भी फंस गए। उन्होंने खेतों में लेटकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। गोलियां बरसाने का सिलसिला रविवार दोपहर दो बजे तक जारी रहा
जागरण ब्यूरो, जम्मू। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा अखनूर के परगवाल व ज्यौडियां में रविवार को छह चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। अचानक हुई गोलीबारी के कारण खेतों में काम कर रहे कुछ किसान भी फंस गए।
उन्होंने खेतों में लेटकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। गोलियां बरसाने का सिलसिला रविवार दोपहर दो बजे तक जारी रहा। इस गोलीबारी में कुछ मवेशी घायल हो गए हैं। पिछले चौबीस घंटों के दौरान पाकिस्तान ने जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा व नियंत्रण रेखा पर चौथी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। वहीं, सीमा सुरक्षा बल ने भी संयम बरतते हुए जवाबी कार्रवाई की।
रविवार सुबह ग्यारह बजे के करीब पाकिस्तान रेंजर्स ने अचानक अखनूर के सीमांत क्षेत्रों में गोलीबारी शुरू कर दी। सीमा सुरक्षा बल ने संयम बरतते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान निकोवाल गांव के तीन किसान खेतों में फंस गए। वहीं लेट कर जान बचाने वाले किसान तीन घंटे के बाद वहां से निकलने में कामयाब हुए।
पढ़ें: बिना बात मोदी पर भड़के मुशर्रफ, मुस्लिम और पाक विरोधी बताया