Move to Jagran APP

पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

पाकिस्तान ने दक्षिण सिंध प्रांत के तटीय इलाके में अपनी समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन पर 100 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शनिवार को पकड़ा गया और प्रांतीय राजधानी कराची लाया गया। यह जानकारी रविवार को रेडियो पाकिस्तान ने दी।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2015 06:28 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 06:53 PM (IST)

कराची। पाकिस्तान ने दक्षिण सिंध प्रांत के तटीय इलाके में अपनी समुद्री सीमा के कथित उल्लंघन पर 100 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शनिवार को पकड़ा गया और प्रांतीय राजधानी कराची लाया गया। यह जानकारी रविवार को रेडियो पाकिस्तान ने दी।

loksabha election banner

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएसएमए) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर वाजिद नवाज ने बताया कि सभी मछुआरों को उस समय पकड़ा गया, जब वे पाकिस्तानी जल सीमा में थे। उन्होंने कहा कि हमने शनिवार को 100 मछुआरों को गिरफ्तार किया। नवाज ने बताया कि इन मछुआरों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए उन्हें कराची में पुलिस के हवाले किया जाएगा।

पढ़ेंःसंबंध सुधारने की कोशिश में भारत ने रिहा किए नौ पाक मछुआरे

उनकी 12 नावें भी जब्त की गई हैं। उल्लेखनीय है कि समुद्री सीमा का सही निर्धारण नहीं होने की वजह से अक्सर ही दोनों ओर के मछुआरे एक दूसरे की जल सीमा का उल्लंघन कर जाते हैं। इसके चलते दोनों देश उन्हें पकड़ लेते हैं।

पढ़ेंःश्रीलंका ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.