श्रीनगर में फिर लहराया पाकिस्तानी झंडा
श्रीनगर में शुक्रवार को एक बार फिर पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने की खबर है। इससे पहले भी यहां पर कई बार पाकिस्तानी झंडा लहराया जा चुका है। घाटी में इस तरह की घटनाएं अक्सर शुक्रवार को ही हो रही हैं।
By Sachin kEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2015 02:36 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2015 03:01 PM (IST)
श्रीनगर। श्रीनगर में शुक्रवार को एक बार फिर पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने की खबर है। इससे पहले भी यहां पर कई बार पाकिस्तानी झंडा लहराया जा चुका है। घाटी में इस तरह की घटनाएं अक्सर शुक्रवार को ही हो रही हैं।
पाकिस्तान अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक की ओर से न तो संघर्षविराम की घटनाएं थम रही हैं और न ही फायरिंग की। इसके चलते सरहदी गांवों में रहने वालों लोगों में भय व्याप्त है।
नापाक हरकतों की वजह से ही पिछले माह भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता नहीं हो सकी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें