पाक ने अखनूर में की गोलीबारी
पाकिस्तान सुधरने वाला नहीं है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजर्स के गोलीबारी न करने पर राजी होने के बावजूद बुधवार की रात पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा को निशाना बनाते हुए अखनूर सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी।
जागरण ब्यूरो, जम्मू। पाकिस्तान सुधरने वाला नहीं है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजर्स के गोलीबारी न करने पर राजी होने के बावजूद बुधवार की रात पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा को निशाना बनाते हुए अखनूर सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी।
पढ़ें: पाक गोलीबारी में सूबेदार शहीद
रात करीब आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने अखनूर में भारत की संगम पोस्ट और साथ लगते गंावों पर गोलाबारी की। यह इलाका अंतरराष्ट्रीय सीमा से चंद किलोमीटर ही दूर है। इस बीच, भारतीय सेना ने भी गोलाबारी का जवाब दिया। सीमा पार से करीब बीस मिनट तक जारी रही गोलाबारी में किसी नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन अखनूर के गिगडियाल, बदवाल, छन्नी दवानो व आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। रात के समय धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी।
गौरतलब है कि फ्लैग मीटिंग में पाकिस्तान ने अकारण गोलीबारी न करने का वादा किया था। इसके बाद वास्तव में कुछ समय के लिए गोलीबारी रुक भी गई थी। यही कारण है कि सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों ने राहत महसूस की थी और अपने खेतों में काम करना शुरू कर दिया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर