Move to Jagran APP

महज 54 फीसद लोगों ने ही निभाया था दायित्व

पिछली बार जो गलती हुई, अब मत दोहराना। बेहतर भविष्य और विकास की अगर सौ फीसद चाह हो तो मतदान भी इतना ही होना चाहिए। हाल हमारे सामने है। कहीं विकास हुआ, तो कहीं इसका नाम ही नहीं। वजह कुछ भी हो, लेकिन दोष किसी और को देने की जगह पिछले लोकसभा चुनाव की स्थिति को देखना होगा। महज बरेली मंडल के औसतन 53.

By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 08:50 AM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 08:51 AM (IST)
महज 54 फीसद लोगों ने ही निभाया था दायित्व

[प्रदीप तिवारी], बरेली। पिछली बार जो गलती हुई, अब मत दोहराना। बेहतर भविष्य और विकास की अगर सौ फीसद चाह हो तो मतदान भी इतना ही होना चाहिए। हाल हमारे सामने है। कहीं विकास हुआ, तो कहीं इसका नाम ही नहीं। वजह कुछ भी हो, लेकिन दोष किसी और को देने की जगह पिछले लोकसभा चुनाव की स्थिति को देखना होगा। महज बरेली मंडल के औसतन 53.85 फीसद लोगों के चुने प्रतिनिधियों ने 2009 के लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया था, वहीं मुरादाबाद मंडल के औसतन 54.78 फीसद लोगों ने मतदान किया था। ऐसे में सौ फीसद विकास की उम्मीद करना ही बेमानी होगी।

loksabha election banner

पिछले लोकसभा चुनाव में बरेली में 14 लाख एक हजार 423 मतदाताओं में से केवल 705734 लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया, जिसमें 213 लोगों ने पोस्टल वोटिंग की थी। वहीं मंडल में सबसे अधिक वोटिंग पीलीभीत में हुई थी। 13 लाख दस हजार सात मतदाताओं में से आठ लाख 37 हजार 577 लोगों ने मतदान किया, जिसमें 83 पोस्टल वोट भी शामिल थे। सबसे कम शाहजहांपुर में 16 लाख 27 हजार 964 लोगों में से महज सात लाख 92 हजार 508 लोगों ने मतदान किया। यहां मात्र आठ पोस्टल वोट पड़े थे। आंवला में स्थिति अन्य क्षेत्रों के मुकाबले थोड़ी ठीक रही। 13 लाख दस हजार 878 मतदाताओं में से सात लाख चार हजार 522 लोगों ने मतदान किया, जिसमें 97 पोस्टल वोट थे। बदायूं के 14 लाख पांच हजार 695 मतदाताओं में से केवल सात लाख 37 हजार 308 लोगों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। वहीं 130 लोगों ने पोस्टल से वोट डाले। पूरे मंडल में औसतन 53.85 फीसद वोटिंग हुई।

वहीं मुरादाबाद मंडल के अमरोहा में सर्वाधिक वोटिंग हुई थी। 11 लाख 73 हजार 915 मतदाताओं में से सात लाख छह हजार 365 लोगों ने वोट किया था, जिसमें सर्वाधिक 574 पोस्टल वोटिंग भी शामिल थी। मुरादाबाद सीट पर 13 लाख 88 हजार 525 मतदाताओं में से 760944 वोटर्स ने अपना दायित्व निभाया था। नगीना सीट पर 11 लाख 96 हजार 566 मतदाताओं में से महज छह लाख 43 हजार 468 लोगों ने मतदान किया था। रामपुर सीट पर 11 लाख 54 हजार 544 मतदाताओं में से छह लाख छह हजार 177 ने वोट की चोट की थी, जिसमें सबसे कम चार पोस्टल वोटिंग हुई थी। संभल क्षेत्र में 12 लाख 90 हजार 810 वोटर्स में से छह लाख 81 हजार 924 मतदान हुआ था। जबकि खीरी के 12 लाख 97 हजार 88 मतदाताओं में से केवल सात लाख सात हजार 960 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

लोकसभा क्षेत्रवार वोटिंग फीसद

बरेली 50.40

पीलीभीत 63.94

शाहजहांपुर 48.7

बदायूं 52.45

आंवला 53.74

मुरादाबाद 54.80

नगीना 53.77

रामपुर 52.50

संभल 52.83

अमरोहा 60.16

खीरी 54.59

पढ़ें: दिग्गजों के साथ दलों की भी अग्निपरीक्षा

पढ़ें: उठो विधाता, कदम बढ़ाओ और लिखो भाग्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.