असम में बम विस्फोट, एक की मौत, तीन घायल
असम के गोलपाड़ा जिले में बुधवार को किशनी पुलिस स्टेशन के सामने संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक, विस्फोट सुबह करीब सवा आठ बजे हुआ। विस्फोट
By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 11:56 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 11:57 AM (IST)
गोलपाड़ा (असम)। असम के गोलपाड़ा जिले में बुधवार को किशनी पुलिस स्टेशन के सामने संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, विस्फोट सुबह करीब सवा आठ बजे हुआ। विस्फोट में मारे गए व्यक्ति की पहचान मुजीबुर्रहमान के रूप में हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें