दिल्ली के लिए मैनिफेस्टो नहीं, विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी भाजपा
भाजपा इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी नहीं करेगी। इसके स्थान पर पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री की उम्मीदवार किरण बेदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजन डॉक्यूमेंट जारी करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार ने पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी।
नई दिल्ली। भाजपा इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी नहीं करेगी। इसके स्थान पर पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री की उम्मीदवार किरण बेदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजन डॉक्यूमेंट जारी करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार ने पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी।
अनंत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। ये रैलियां 31 जनवरी, 1, 3 और 4 फरवरी को प्रस्तावित हैं। प्राप्त सूचना के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रचार अभियान की प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक 12 सांसद प्रचार अभियान में जुटे हैं। प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में अगले सात से आठ दिनों में 250 चुनाव सभाएं आयोजित की जाएंगी।
पढ़ेंः दिल्ली चुनावः भाजपा का केजरी पर प्रहार, रोज पूछेगी पांच सवाल