सीतारमण के पति को बनाया गया आंध्र सरकार का संचार सलाहकार
आंध्र प्रदेश सरकार ने वाणिज्य राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण के पति पी. प्रभाकर को अपना संचार सलाहकार नियुक्त कर दिया है। यह कैबिनेट मंत्री स्तर का पद है। प्रभाकर भाजपा और कांग्रेस दोनों में रह चुके हैं। इसके बाद वह अभिनेता से नेता बने चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी में शामिल हो गए। हालांकि, चिरंजीवी से मतभेदों के चलते 200
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश सरकार ने वाणिज्य राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण के पति पी. प्रभाकर को अपना संचार सलाहकार नियुक्त कर दिया है। यह कैबिनेट मंत्री स्तर का पद है। प्रभाकर भाजपा और कांग्रेस दोनों में रह चुके हैं। इसके बाद वह अभिनेता से नेता बने चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी में शामिल हो गए। हालांकि, चिरंजीवी से मतभेदों के चलते 2009 में उन्होंने प्रजा राज्यम भी छोड़ दी।
प्रभाकर ने राजनीति से दूरी बनाई और उनकी पत्नी निर्मला भाजपा में लगातार सियासी सीढि़यां चढ़ रही थीं। बुधवार रात प्रभाकर ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की और संचार सलाहकार के पद के लिए दावा पेश किया। संचार सलाहकार सरकार के जनसंपर्क कार्यो को संभालता है। शुक्रवार रात राज्य के मुख्य सचिव आइवाईआर कृष्णा राव ने प्रभाकर की नियुक्ति के औपचारिक आदेश जारी कर दिए।