कोहरे का असर : रद हुईं 13 ट्रेनें, विमान सेवाओं के परिचालन में भी देरी
सर्दी के साथ ही उत्तर भारत में कोहरे ने भी दस्तक दे दी है, जिसका असर रेल सेवाओं के साथ-साथ विमान सेवाओं पर भी पड़ रहा है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिसंबर आते ही कोहरे ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है, जिसका असर ट्रेनों और विमान सेवाओं के परिचालन पर पड़ रहा है। शनिवार को कोहरे की वजह से 81 रेलगाड़िया देरी से चल रही हैं, जबकि 13 ट्रेनों को रद किया गया है और 40 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
कोहरे का असर विमानों की उड़ानों पर देखा जा सकता है। दिल्ली से जाने वाली नौ अंतरराष्ट्रीय और चार घरेलू उड़ानों के समय में देरी हुई है, जबकि दिल्ली से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट को रद कर दिया गया है।
Four domestic flights from Delhi delayed due to fog. One Delhi-Lucknow flight cancelled pic.twitter.com/fFUCnf6v96
— ANI (@ANI_news) December 3, 2016
पढ़ें- कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक, आम जनजीवन पर असर
कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेल परिचालन पर पड़ा है। इस वजह से कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। लखनऊ स्पेशल, लखनऊ शताब्दी तथा लखनऊ-नई दिल्ली जैसी 13 ट्रेनें रद कर दी गयी हैं।पढ़ें- मोटी हुई कोहरे की चादर, 100 गज दिखना भी मुश्किल