निकोले कुदाशेव भारत में रूस के नए राजदूत नियुक्त
कुदाशेव की नियुक्ति भारत में उनके पूर्ववर्ती एलेक्जेंडर कदाकिन की मौत के सात महीने बाद की गई है।
नई दिल्ली, प्रेट्र : रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने शुक्रवार को राजनयिक निकोले कुदाशेव को भारत का नया राजदूत नियुक्त किया। नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने यह जानकारी दी है। दक्षिण पूर्व एशिया मामलों के विशेषज्ञ कुदाशेव वर्तमान में रूस के विदेश मंत्रालय के महानिदेशालय में उप निदेशक हैं।
रूसी दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने शासकीय आदेश द्वारा निकोले कुदाशेव को भारत में अपने देश का राजदूत नियुक्त किया है।'
कुदाशेव की नियुक्ति भारत में उनके पूर्ववर्ती एलेक्जेंडर कदाकिन की मौत के सात महीने बाद की गई है। इस साल 26 जनवरी को संक्षिप्त बीमारी के बाद कदाकिन का देहांत हो गया था। वह 67 साल के थे।
यह भी पढ़ें: ट्रंप में अमेरिका का नेतृत्व करने की क्षमता नहीं : कॉर्कर
यह भी पढ़ें: आंखों देखी: बार्सिलोना समेत तीन आतंकी हमलों की गवाह बन चुकी है ये युवती