Move to Jagran APP

नाइजीरिया की मस्जिद में आत्मघाती हमला, 25 की मौत

नाइजीरिया के मैदुगिरी शहर में शनिवार दोपहर एक आत्मघाती हमलावर ने एक मस्जिद के अंदर को धमाके से उड़ा लिया। इसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि हमलावर आतंकी संगठन बोको हराम का सदस्य था।

By Sachin kEdited By: Published: Sun, 31 May 2015 02:07 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2015 05:48 AM (IST)

मैदुगिरी (नाइजीरिया)। नाइजीरिया के मैदुगिरी शहर में शनिवार दोपहर एक आत्मघाती हमलावर ने एक मस्जिद के अंदर को धमाके से उड़ा लिया। इसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि हमलावर आतंकी संगठन बोको हराम का सदस्य था।

loksabha election banner

इससे पहले शुक्रवार रात देश के उत्तर-पूर्वी प्रांत बोर्नो में बोको हराम के ही आतंकियों ने सिलसिलेवार दो बम धमाके किए थे। इसमें भी कम के कम सात लोगों की मौत हो गई थी और 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे। आतंकियों ने यह धमाका एक शादी समारोह के दौरान दो मिनट के अंतराल पर किए थे।

मस्जिद पर हुए हमले को राष्ट्रपति मुहम्मादू बुहारी को दी गई चुनौती माना जा रहा है। दरअसल, बुहारी ने देश से इस इस्लामिक आतंकी संगठन को खत्म करने की कसम खाई है। उन्होंने इसके लिए मैदुगिरी में शुक्रवार को ही सैन्य अभियान की शुरुआत की थी।

इस बीच, अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि तीस और घायल आए हैं। सेना के एक सूत्र ने बताया कि मैदुगिरी से दस किमी दूर दंबोआ सड़क के पास सारी रात गोलीबारी हुई है। इस शहर की जनसंख्या 20 लाख के करीब है।

पढ़ेंः मतदान रोकने के लिए आतंकियों ने गला रेता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.