Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः दोपहर 3 बजे तक की पांच बड़ी खबरें

पढ़िए, दोपहर 3 बजे तक की पांच बड़ी खबरें। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 19 Nov 2017 02:57 PM (IST)Updated: Sun, 19 Nov 2017 02:57 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः दोपहर 3 बजे तक की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः दोपहर 3 बजे तक की पांच बड़ी खबरें

1.कुपोषित हैं उत्तर कोरियाई सैनिक, आंत में मिले दर्जनों कीड़े
सियोल (एपी)।
परमाणु हथियारों के लिए सनक की हद तक जा चुके उत्तर कोरिया का स्याह सच यह भी है कि उसके सैनिक कुपोषण का दंश झेल रहे हैं। दक्षिण कोरिया में इलाज के दौरान जब उत्तर कोरियाई सैनिक के पेट से दर्जनों कीड़े(परजीवी कृमि) निकाले गए तो चिकित्सकों की आंखें फटी रह गई। इनमें एक तो 11 इंच लंबा गोल कृमि था।

loksabha election banner

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2.बिहार: पूर्व नेशनल बॉलीबॉल प्‍लेयर सहित 4 की हत्‍या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग
पटना [जेएनएन]।
बिहार के खगडि़या में नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर समेत चार युवकों की हत्या कर शवों को गंगा नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने वारदात के सिलसिले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। शवों की तलाश जारी है। इस बीच घटना से आक्रोशित लोगों ने भागलपुर के नवगछिया में एसपी सुधीर कुमार के आवास के सामने एनएच को घंटों जाम रखा।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3.मुलायम सिंह यादव ने कहा-भगवान श्रीराम तो सिर्फ उत्तर भारत में पूजे जाते हैं
लखनऊ (जेएनएन)
। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अब अपने पुत्र तथा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सुर में सुर मिलाने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति लगवाने के मुकाबले में अखिलेश यादव इटावा के सैफई में भगवान श्रीकृष्ण कर मूर्ति लगवा रहे हैं। मुलायम सिंह यादव भी इस मामले में उनके पक्ष में हैं।

 पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4.नेपाल के पूर्व पीएम प्रचंड के बेटे की हार्ट अटैक से मौत
काठमांडू, प्रेट्र
: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहल प्रचंड के इकलौते बेटे प्रकाश का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 36 वर्ष के थे। प्रकाश अपने पिता के राजनीतिक सचिव और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी-सेंटर) के केंद्रीय सदस्य भी थे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5.LIVE IND vs SL: टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 70/0, अब भी श्रीलंका से 52 रन पीछे
कोलकाता, जेएनएन।
भारत-श्रीलंका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। श्रीलंका ने भारत के172 रन के स्कोर के जवाब में 294 रन बनाकर 122 पन की बढ़त ले ली। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 70 रन बना लिए हैं। के एल राहुल 36 और शिखर धवन 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया अभी भी 52 रन पीछे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.