Move to Jagran APP

नेहरू किसी की बपौती नहीं, राष्‍ट्रीय धरोहर हैं : मेनका गांधी

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती पर मेनका गांधी ने कहा है कि नेहरू किसी की बपौती नहीं है, बल्कि राष्‍ट्रीय धरोहर हैं। पिछले कुछ दिनों से नेहरू जयंती को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही रस्‍साकशी के बीच यह बयान आया है।

By Sanjay BhardwajEdited By: Published: Fri, 14 Nov 2014 09:19 AM (IST)Updated: Fri, 14 Nov 2014 10:50 AM (IST)
नेहरू किसी की बपौती नहीं, राष्‍ट्रीय धरोहर हैं : मेनका गांधी

नई दिल्ली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती पर मेनका गांधी ने कहा है कि नेहरू किसी की बपौती नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय धरोहर हैं। पिछले कुछ दिनों से नेहरू जयंती को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही रस्साकशी के बीच यह बयान आया है। इस बीच, पंडित नेहरू का जन्मदिवस शुक्रवार को देशभ्ार में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

loksabha election banner

सबसे पहले आज सुबह सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ने पंडित नेहरू के समाधि स्थ्ाल शांति वन जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हांलाकि प्रधानमंत्री विदेश में हैं और उनकी गैरहाजिरी में सरकार के मुखिया गृहमंत्री राजनाथ सिंह का शांति वन जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी बाल स्वच्छता अभियान की शुरुआत केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने दिल्ली के एक आंगनबाड़ी केंद्र से की। उन्होंने कहा कि नेहरू किसी की निजी संपत्ित नहीं बल्कि राष्ट्रीय धरोहर हैं। उन पर सबका हक है। कार्यक्रम में गीत, चित्रकला प्रतियोगिता, स्वच्छता के बारे में शिक्षा आदि के बारे में बच्चों के लिए गतिविधियां रखी गई हैं।

सरकार द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों के मुताबिक पंडित नेहरू की याद में दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में आज स्मरणोत्सव समारोह भी आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे। समारोह संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित किया गया है।

सीरी फोर्ट में आज पंडित नेहरू की याद में शुरु हो रहे राष्ट्रीय बाल फिल्म उत्सव के उद्घाटन के मौके पर वित्तमंत्री व सूचना व प्रसारण मंत्री अरुण जेटली मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर भी मौजूद रहेंगे।

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर एक अलग कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को पर्यावरण का मर्म समझाएंगे।

सरकार ने इन कार्यक्रमों के जरिए नेहरू की विरासत को लेकर कांग्रेस के दावों को खारिज करने का प्रयास किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपना कार्यक्रम कल ही तालकटोरा स्टेडियम में मना लिया था। लेकिन इसमें पीएम मोदी को निमंत्रण दिया गया था जिसके कारण यह राजनीतिक गलियारे में बहस का मुद्दा बन गया था।

पढ़ें : राहुल का पीएम पर निशाना, कहा-'गुस्सा करने वाले देश चला रहे'

पढ़ें : मोदी को आमंत्रित न करना कांग्रेस की ओधी मानसिकता : नायडू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.