Move to Jagran APP

फिर जागा एनडी तिवारी का उज्ज्वला प्रेम

पुत्र रोहित शेखर को अपनाने के बाद बुजुर्ग कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. शेर सिंह के सम्मान की लड़ाई शुरू कर दी है। स्व. शेर सिंह रोहित शेखर के नाना और मां उज्ज्वला के पिता थे। शेर सिंह का निधन 5 सितंबर

By Sachin kEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 12:53 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 09:42 AM (IST)

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पुत्र रोहित शेखर को अपनाने के बाद बुजुर्ग कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. शेर सिंह के सम्मान की लड़ाई शुरू कर दी है। स्व. शेर सिंह रोहित शेखर के नाना और मां उज्ज्वला के पिता थे। शेर सिंह का निधन 5 सितंबर 2009 को हो चुका है।

loksabha election banner

एनडी तिवारी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर स्व. शेर सिंह के नाम पर बेरी के खेल स्टेडियम का नामकरण करने की मांग की है। तिवारी ने मनोहर लाल से बातचीत भी की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हालांकि शेर सिंह के निधन के तुरंत बाद उनके नाम पर बेरी के खेल स्टेडियम का नामकरण करने की घोषणा कर चुके थे, लेकिन इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका था।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तिवारी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए खेल विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैैं। खेल मंत्री अनिल विज ने यदि तिवारी के अनुरोध में कोई तकनीकी पेंच नहीं फंसाया तो जल्द ही बेरी के खेल स्टेडियम का नाम शेर सिंह के नाम पर हो सकता है। विज पहले ही घोषणा कर चुके हैैं कि राज्य के खेल स्टेडियम के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शेर सिंह झज्जर जिले के गांव बाघपुर के रहने वाले थे। 1952 व 1957 में वे झज्जर से विधायक रहे। इसके बाद 1967 से 1980 तक 13 साल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैैं। शेर सिंह के दिल्ली आवास पर ही उज्ज्वला और एनडी तिवारी की नजदीकियां बढ़ी थी।

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.