Move to Jagran APP

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी, NCP देगी BJP का साथ

एनसीपी के भाजपा को समर्थन के बाद अहमद पटेल की जीत आसान नहीं लग रही है। राज्य में एनसीपी के दो विधायक हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Mon, 07 Aug 2017 10:38 PM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2017 10:40 PM (IST)
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी, NCP देगी BJP का साथ
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी, NCP देगी BJP का साथ

नई दिल्ली, जेएनएन। गुजरात में मंगलवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ गई है। चुनाव से कुछ ही घंटे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया है। एनसीपी विधायक कांधल जाडेजा ने कहा है कि उनकी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीवादर बलवंतसिंह राजपूत को मत देने का व्हिप जारी किया है। एनसीपी के भाजपा को समर्थन के बाद अहमद पटेल की जीत आसान नहीं लग रही है। राज्य में एनसीपी के दो विधायक हैं।

loksabha election banner

राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले मतदान में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल, दोनों की साख दांव पर लगी है। शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का चुनाव जीतना तय है। इस चुनाव के जरिये भाजपा अध्यक्ष पहली बार संसद पहुंच रहे हैं। वहीं एनसीपी ने भाजपा उम्मीदवार को वोट देने का फैसला किया है। इससे भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के छह विधायकों ने पार्टी और विधानसभा से त्यागपत्र दे दिया। पार्टी छोड़ चुके वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला के समर्थक कई नेता तो भाजपा में भी शामिल हो गए। इससे कांग्रेस की उम्मीद कमजोर होती गई। पार्टी को अपने 44 विधायकों को कांग्रेस में बनाए रखने के लिए बेंगलुरु भेजना पड़ गया।

चुनाव का गणित

गुजरात विधानसभा सदस्य संख्या 182

कांग्रेस के 6 सदस्यों के इस्तीफे के बाद 176 

विधायकों की संख्या

121 : भाजपा

51 : कांग्रेस

2 : राकांपा

1 : जदयू

1 : निर्दलीय

चुनाव में जीत के लिए चाहिए 45 मत

यह भी पढ़ें: तीन साल में भाजपा अध्यक्ष बने भारतीय राजनीति के 'शाह'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.