नौसेना में कार्यरत महिला ने सीनियर पर लगाया छेड़खानी का आरोप
देश की सरकार जहां आर्मी में महिलाओं की भर्ती पर जोर दे रही है वहीं एक ऐसी घटना घटी जो नौसेना अधिकारियों पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है।
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जहां सशस्त्र बलों में महिला अधिकारियों को लाने पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में कार्यरत महिला नौसेना अधिकारी ने अपने सीनियर पर दो बार छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
हैरानी की बात है, 2014 में गणतंत्र दिवस के परेड में अपनी टुकड़ी का नेतृत्व और राष्ट्रीय ध्वज फहराने में राष्ट्रपति की मदद करने वाली नौसेना का चेहरा रही महिला के साथ ऐसा हुआ। आरोपी अधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। लेकिन इस आरोप के बाद, अधिकारी छुट्टी पर भेज दिया गया है और जांच के लिए बोर्ड का आदेश दिया गया है।
नेवी में अफसरों की पत्नियों की अदला-बदली मामले में नहीं होगी सीबीआई जांच
डीएनए के अनुसार, महिला अधिकारी ने शिकायत में अपने सीनियर, सर्जन कमांडर पर आरोप लगाया है कि मई महीने में दो बार उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गयी। पीड़िता व आरोपी दोनों ही नौसेना में डॉक्टर हैं।
पहली बार सीनियर एडमिरल रैंक ऑफिसर के घर ही यह घटना हुई जहां दोनों एडमिरल के 95 वर्षीय मां के इलाज के लिए गए थे। उस वक्त एडमिरल विशाखापट्टनम के आधिकारिक दौरे पर थे।
सूत्रों के अनुसार, पहली घटना 6 मई को हुई जब महिला अधिकारी ने एडमिरल के घर के बाथरूम में थी और आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ने की कोशिश की। तुरंत महिला अधिकारी ने अपने यूनिट के कमांडिग ऑफिसर व उच्च अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी। लेकिन उसकी शिकायत पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी इसके बाद उसके सीनियर ने दोबारा इस तरह की छेडखानी की।
महिलाओं को नौसेना में भी स्थायी सेवा, आठ विभाग महिलाओं के लिए खुले
नौसेना प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने कहा, ‘जांच के लिए बोर्ड को आदेश दे दिया गया है और जल्द ही रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।