नवतेज सरना अमेरिका में हो सकते हैं भारत के उच्चायुक्त
ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त नवतेज सरना को अमेरिका में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।
By Lalit RaiEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 11:14 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 11:33 AM (IST)
नई दिल्ली। ब्रिटेन में भारत के हाईकमिश्नर नवतेज सरना को अमेरिका में हाईकमिश्नर बनाया जा सकता है। अमेरिका में भारत के उच्चायुक्त अरुण कुमार सिंह का कार्यकाल इस महीने खत्म होने जा रहा है। सरना को हाल ही में ब्रिटेन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। वो साउथ ब्लॉक में सेक्रेटरी(वेस्ट) लंदन के पद पर तैनात थे। अगर सरना की नियुक्ति होती है तो वो ऐसे तीसरे राजदूत होंगे जिन्होंने इजरायल में अपनी सेवा दी थी। जिसमें एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक विदेश मंत्रालय अमेरिकी डिवीजन को और पुख्ता बना रहा है। इसके लिए अमेरिका में एक डिप्टी एंबेसडर की तैनाती की जा सकती है। नवतेज सरना की जगह श्रीलंका में हाइकमिश्नर यश सिन्हा को ब्रिटेन में हाइकमिश्नर बनाया जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें