Move to Jagran APP

नारायण साईं की आश्रम की महिलाओं से थी करीबी

आसाराम के बेटे नारायण साईं की पत्नी ने कोर्ट को बताया कि उससे ज्यादा आश्रम की महिलाओं से साईं की करीबी थी।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Thu, 21 Apr 2016 01:58 AM (IST)Updated: Thu, 21 Apr 2016 02:02 AM (IST)

सूरत। आसाराम के बेटे नारायण साईं की पत्नी ने कोर्ट को बताया कि उससे ज्यादा आश्रम की महिलाओं से साईं की करीबी थी। जानकी देवी ने यह भी कहा कि साईं साथ उसके संबंध मधुर नहीं थे। साईं की पत्नी पहले दो बार पुलिस में बयान दे चुकी है। पुलिस ने साईं के खिलाफ दुष्कर्म के मामले की जांच की है।

loksabha election banner

जानकी देवी ने बतौर सरकारी गवाह अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पीएस गधवी के कोर्ट में मंगलवार को बयान दर्ज कराया। उसने कोर्ट को बताया कि साईं के साथ उसके संबंध वैसे नहीं थे जैसे पति-पत्नी के बीच होते हैं। साईं अधिकतर आसाराम के आश्रम से बाहर रहता था। जब कभी आश्रम में आता था, वह अपना ज्यादा समय आश्रम की महिलाओं के साथ बिताता था।

बयान में उसने अहमदाबाद के मोटेरा स्थित आश्रम की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। 10 वर्षों से साईं की पत्नी रही जानकी देवी इसी आश्रम में रहती थी। इस मामले में अगली सुनवाई दो मई को होगी। दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार साईं अभी सूरत की लाजपोर जेल में है। आश्रम में रहने वाली सूरत की एक महिला ने साईं पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म के मामले को कमजोर करने के लिए पुलिस और न्यायिक अधिकारियों को घूस की साजिश रचने का मुकदमा अलग से चल रहा है। दुष्कर्म के मामले में आसाराम भी जोधपुर जेल में बंद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.