एयर फ्रांस के गैर जिम्मेदार रवैये का शिकार हुए नायडू
एयर फ्रांस के गैर जिम्मेदार रवैये के कारण केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू को फ्रांस में छह सौ किलोमीटर का सफर सड़क मार्ग से करना पड़ा। नायडू ने सोमवार को खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। वेंकैया ने लिखा, "एयर फ्रांस का गैर जिम्मेदार रवैया। आखिरी समय में कन्फर्म
नई दिल्ली। एयर फ्रांस के गैर जिम्मेदार रवैये के कारण केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू को फ्रांस में छह सौ किलोमीटर का सफर सड़क मार्ग से करना पड़ा। नायडू ने सोमवार को खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। वेंकैया ने लिखा, "एयर फ्रांस का गैर जिम्मेदार रवैया। आखिरी समय में कन्फर्म टिकट को रद कर दिया गया। इसके चलते रातभर भारी बारिश के बीच छह सौ किलोमीटर का सफर करना पड़ा।"
हालांकि, फ्रांस के परिवहन और जहाजरानी मंत्री एलेन विडालेस ने नायडू को हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
उल्लेखनीय है कि नायडू इन दिनों "इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम" पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए इन दिनों फ्रांस की यात्रा पर हैं। पांच अक्टूबर से शुरू होकर यह सम्मेलन नौ अक्टूबर तक चलेगा। इसमें परिवहन व्यवस्था के आधुनिक तौर-तरीकों पर चर्चा की जाएगी।