VIDEO: शोर करने से मना करने पर लड़की की नाक तोड़ दी
पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जिस समय 16 वर्षीया लड़की पर हमला हो रहा था स्थानीय लोग चुपचाप देखते रहे।
मुंबई, प्रेट्र। एक लड़की को शोर मचाने के लिए मना करना महंगा साबित हुआ। हमले में लड़की की नाक टूट गई। यह घटना कुर्ला-नेहरुनगर में घटी। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जिस समय 16 वर्षीया लड़की पर हमला हो रहा था स्थानीय लोग चुपचाप देखते रहे।
#WATCH #CCTVVisuals: Minor girl allegedly molested in #Mumbai on Oct 17, beaten up as she protested. Case registered by Nehru Nagar Police pic.twitter.com/Qo2T8VZCN4
— ANI (@ANI) October 20, 2017
मंगलवार की इस घटना को एक सीसीटीवी कैमरे ने रिकार्ड कर लिया था। हमला करने वाला इमरान शेख (19) लड़की का परिचित था। हमले का वीडियो सोशल मीडिया और मुख्य धारा की मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में एक स्थानीय अदालत ने उसे जमानत पर छोड़ दिया।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह घटना 17 अक्टूबर को शाम सात बजे श्रमजीवी नगर में एसआरए भवन के समीप घटी थी। उस समय लड़की अपनी एक दोस्त के साथ आदर्श नगर की ठक्कर बप्पा कालोनी में पढ़ने जा रही थी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी लड़की ने अपना बयान दर्ज नहीं कराया है।
यह भी पढ़ें: पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसियों ने फोड़ दिया एक-दूसरे का सिर