सीसीटीवी फुटेज से खुला हत्या का राज, महिला गिरफ्तार
मुंबई। कांस्टेबल दिलीप बोरोले की हत्या के मामले में पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त आरती मधु उर्फ सरोज यादव नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पैसों के विवाद में आरती ने बोरोले की जान ली है। शुक्रवार को इंदिरा नगर की झुग्गी बस्ती में स्थित घर से बोरोले की अधजली लाश मिली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आर
मुंबई। कांस्टेबल दिलीप बोरोले की हत्या के मामले में पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त आरती मधु उर्फ सरोज यादव नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पैसों के विवाद में आरती ने बोरोले की जान ली है। शुक्रवार को इंदिरा नगर की झुग्गी बस्ती में स्थित घर से बोरोले की अधजली लाश मिली थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरती ने बोरोले को शीतलपेय में नशे की गोली मिलाकर पिलाई। उसके बेहोश हो जाने के बाद रस्सी से उसका गला घोंट दिया। यही नहीं साक्ष्य मिटाने के लिए बोरोले की लाश चटाई में लपेटकर आग लगा दी और घर बंद कर फरार हो गई। उनके अनुसार गणपति पंडाल में लगे सीसीटीवी फुटेज से इस हत्याकांड को उजागर करने में बहुत मदद मिली।
गौरतलब है कि बोरोले फिलहाल बांद्रा पुलिस स्टेशन में तैनात था। आरती से उसकी पहचान सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में तैनाती के दौरान हुई थी। पुलिस ने आरती यादव के गोरेगांव स्थित घर से बोरोले का आइकार्ड और मोबाइल बरामद किया है।
पढ़े : भाजपा को नहीं दे सकते 135 सीटें, लेकिन गठबंधन रहे बरकरार: उद्धव