केंद्र के खिलाफ मुखर होगा विरोध: मुलायम
जनता परिवार के मुखिया बनाए गए मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया। कहा कि केंद्र की सरकार मनमानी करने पर उतर आई है, जिस पर अंकुश के लिए छह दलों का विलय हुआ है। अब अन्याय, भेदभाव का विरोध मुखर होगा।
लखनऊ, जागरण ब्यूरो। जनता परिवार के मुखिया बनाए गए मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया। कहा कि केंद्र की सरकार मनमानी करने पर उतर आई है, जिस पर अंकुश के लिए छह दलों का विलय हुआ है। अब अन्याय, भेदभाव का विरोध मुखर होगा।
मुलायम शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर छुट्टी घोषित करने पर सपा कार्यालय पर आयोजित धन्यवाद सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी का अलग-थलग रहकर विरोध नहीं हो सकता था। छह दलों के नेताओं ने एकराय होकर हम पर भरोसा जताया और अध्यक्ष बनाया है। पार्टी का स्वरूप जल्द सामने होगा। सभी दलों का सम्मान होगा, वह मनमानी नहीं करेंगे। हरियाणा और कर्नाटक में जब चुनाव होंगे तो हमारी सरकार ही बनेगी। प्रधानमंत्री पर हमले के लिए मुलायम ने चंद्रशेखर की सादगी का उल्लेख करते हुए कहा कि बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी वह एक धोती-कुर्ता में दिन गुजारते थे लेकिन अब प्रधानमंत्री बार-बार कपड़े बदलते हैं।