Move to Jagran APP

मुकेश अंबानी की दौलत एस्टोनिया की कुल जीडीपी के बराबर: फोर्ब्स

फो‌र्ब्स के मुताबिक, शीर्ष 100 अमीरों की दौलत में 10 फीसद का इजाफा हुआ है। यह बढ़कर 381 अरब डॉलर हो गई है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Thu, 20 Oct 2016 09:59 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 02:56 AM (IST)
मुकेश अंबानी की दौलत एस्टोनिया की कुल जीडीपी के बराबर: फोर्ब्स

नई दिल्ली, प्रेट्र : उद्योगपति मुकेश अंबानी को लगातार नौवें साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा मिला है। उनकी दौलत तेजी से बढ़कर 22.7 अरब डॉलर (लगभग 1,52,090 करोड़ रुपये) हो गई है। इसने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया की संपत्ति की बराबरी एस्टोनिया के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से कर दी है। फो‌र्ब्स इंडिया ने भारत के 100 शीर्ष दौलतमंदों की सूची जारी करते हुए यह बात कही।

loksabha election banner

फो‌र्ब्स की इस सूची में विप्रो के अजीम प्रेमजी देश के चौथे सबसे धनी व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति 15 अरब डॉलर (करीब 1,00,500 करोड़ रुपये) है। यह मोजांबिक की 14.7 अरब डॉलर की जीडीपी से ज्यादा है।

सूची में सन फार्मा के दिलीप सांघवी दूसरे स्थान पर हैं। उनकी दौलत 16.9 अरब डॉलर आंकी गई है। जबकि वार्षिक सूची में हिंदुजा परिवार 15.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे पायदान पर है। पालोनजी मिस्त्री पांचवें स्थान पर हैं, जिनके पास 13.90 अरब डॉलर की दौलत है।

पढ़ें- मुकेश अंबानी ने किया पाक कलाकारों का विरोध,बोले-देश सबसे पहले

दौलतमंदों से जुड़ी ये बातें हैं खास

फो‌र्ब्स पत्रिका के अनुसार, देश के शीर्ष पांच अरबपतियों की कुल संपदा 83.7 अरब डॉलर है। यह'मंगलयान' मिशन की लागत से ज्यादा है। इसी तरह यह रियो ओलंपिक 2016 के आयोजन पर आए खर्च से 18 गुना अधिक है।

बढ़ा है अमीरों का खजाना

फो‌र्ब्स के मुताबिक, शीर्ष 100 अमीरों की दौलत में 10 फीसद का इजाफा हुआ है। यह बढ़कर 381 अरब डॉलर हो गई है। वर्ष 2015 में यह 345 अरब डॉलर रही थी। फ्लिपकार्ट के सचिन और बिन्नी बंसल जैसे युवा उद्यमी सूची से बाहर हो गए हैं। जबकि तुरखिया बंधु और आचार्य बालकृष्ण जैसे नए उद्यमी सूची में शामिल हुए हैं।

पढ़ें- टर्मिनेशन चार्ज के मुद्दे पर अनिल और मुकेश अंबानी साथ, बिड़ला और मित्तल कर रहे विरोध


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.