सांसद की टीचर बेटी सड़क पर बैठ बेच रही है आम!
आठ बार सांसद, चार बार केंद्रीय मंत्री और दो बार विधायक रह चुके कड़िया मुंडा की बेटी सड़क पर आम बेच रही है। शायद यह सुनकर आपको यकीन ना हो कि इतने बड़े नेता की बेटी सड़क पर आम बेच रही है। लेकिन वो यह आम समाज सेवा के लिए
रांची। आठ बार सांसद, चार बार केंद्रीय मंत्री और दो बार विधायक रह चुके कड़िया मुंडा की बेटी सड़क पर आम बेच रही है। शायद यह सुनकर आपको यकीन ना हो कि इतने बड़े नेता की बेटी सड़क पर आम बेच रही है। लेकिन वो यह आम समाज सेवा के लिए बेच रही हैं। करिया मुंडा की बेटी चंद्रवती सारू टीचिंग के प्रोफेशन में हैं, लेकिन सामाजिक कार्यों में भी काफी रुचि लेतीं है।
सड़क पर आम बेचने के बारे में उनका कहना है कि इस बार उनके बगीजे में जरूरत से ज्यादा आम आए हैं, इसलिए बाकी आमों को बेचकर वे गरीब बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करने के लिए पैसे इकट्ठा कर रही है। हालांकि वे अपने प्रोफेशन में काफी व्यस्त हैं, लेकिन सामाजिक कार्य के लिए किया गया उनका प्रयास सादगी की मिसाल है। उनके पिता करिया मुंडा भी राजनीति में गहरी पैठ रखने के बावजूद समय मिलने पर खेती-किसानी में हाथ आजमाते हैं और बेहद सादगी से जीवन जीते हैं।
नक्सली हिंसा के लिए देश के सबसे खतरनाक खूंटी जिले में नक्सलवाद का दंश सबसे अधिक खूंटी की युवा पीढ़ी ही झेल रही है। यही वजह है की चंद्रावती अपने इस प्रयास को बहुत आगे तक बढ़ाना चाहती है। उनका कहना है की आज की पीढ़ी को सन्देश देना है कि जो खेती करने से शरमाते है उनको प्रेरणा मिलेगी।