Move to Jagran APP

MP सरकार ने भ्रष्ट IAS अफसर शशि कर्नावत को किया बर्खास्त

कर्नावत अपने निलंबन से पहले युवा और खेल कल्याण विभाग में उप सचिव थीं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 12 Sep 2017 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 06:13 PM (IST)
MP सरकार ने भ्रष्ट IAS अफसर शशि कर्नावत को किया बर्खास्त
MP सरकार ने भ्रष्ट IAS अफसर शशि कर्नावत को किया बर्खास्त

नई दिल्ली, पीटीआई। मध्य प्रदेश सरकार ने महिला आईएएस अफसर शशि कर्नावत को भ्रष्टाचार में दोषी पाए जाने पर बर्खास्त कर दिया गया है। शशि कर्नावत साल 2013 से निलंबित चल रही थीं। ये कार्रवाई अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियम 1969 के तहत की गयी है। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कर्नावत 1999 बैच की आईएएस अफसर थीं। भारत सरकार और लोक सेवा आयोग के आदेश के बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गयी हैं।

loksabha election banner

अधिकारी ने बताया कि, उनकी बर्खास्तगी के आदेश कल ही जारी कर दिए गए थे। कर्नावत अपने निलंबन से पहले युवा और खेल कल्याण विभाग में उप सचिव थीं। साल 1999 में आईएएस में पदोन्नति से पहले वह एक राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी थी। राज्य आर्थिक अपराध ने उन पर राज्य सरकार के 33 लाख रूपय के भ्रष्टाचार और अवैध मुनाफा कमाई के मामले में कर्नावत को साल 2013 में पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद वे निलंबित चल रही थीं।

अदालत ने कर्नावत को कई लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामले में दोषी पाया और 5 साल की सजा सुनाई। हालांकि साल 2013 में उन्हें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी। सजा के बाद कर्नावत को अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन और अपील) की तरफ से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। पर्याप्त समय दिए जाने के बाद भी अंतिम समय तक कर्नावत नोटिस का जवाब नहीं दे पायीं। इसलिए उनकी बर्खास्तगी का प्रस्ताव भारत सरकार के पास भेजा गया।

यह भी पढ़ें: CBDT ने SC को सौंपी आय से अधिक संपत्ति वाले MP और MLA की सूची


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.