Move to Jagran APP

अठारह हजार से ज्यादा भक्तों ने किए हिमलिंग के दर्शन

श्री अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं में खासा जोश व उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दोनों मार्गो बालटाल व पहलगाम से श्रद्धालु पैदल, घोड़े व पिट्ठू पर सवार होकर हर-हर महादेव के जयघोष लगातार निरंतर हिमलिंग के दर्शन करने के लिए बढ़ रहे हैं।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 02:41 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 11:17 AM (IST)
अठारह हजार से ज्यादा भक्तों ने किए हिमलिंग के दर्शन

श्रीनगर,जागरण न्यूज नेटवर्क। श्री अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं में खासा जोश व उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दोनों मार्गो बालटाल व पहलगाम से श्रद्धालु पैदल, घोड़े व पिट्ठू पर सवार होकर हर-हर महादेव के जयघोष लगातार निरंतर हिमलिंग के दर्शन करने के लिए बढ़ रहे हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह 11402 शिवभक्त पहलगाम व बालटाल से भोले बाबा केदर्शन के लिए निकले। पूरे दिन में 9920 श्रद्धालुओं ने गुफा में माथा टेका। इसके साथ ही पहले दो दिनों में हिमलिंग के दर्शन करने वालों शिवभक्तों की संख्या 18,321 पहुंच गई।

सुबह पहलगाम से 5198 श्रद्धालु यात्रा के लिए निकले। इनमें 4279 पुरुष, 774 महिलाएं तथा 145 साधु शामिल थे। वहीं बालटाल से रवाना हुए 6204 श्रद्धालुओं में 4879 पुरुष, 1221 महिलाएं, 40 साधू तथा 64 बच्चे शामिल थे। गौरतलब है यात्रा शुरू के पहले दिन गुरुवार को पहले जत्थे में 12162 श्रद्धालु गुफा की तरफ रवाना हुए थे और 8401 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे।

जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था रवाना

बाबा अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से शुक्रवार सुबह 2017 श्रद्धालुओं का तीसरा और अब तक का सबसे बड़ा जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। इनमें 1581 पुरुष, 307 महिलाएं, 25 बच्चे, 104 साधु शामिल थे, जो कुल 66 वाहनों पर सवार होकर निकले। इसके अलावा हजारों श्रद्धालु सीधे भी यात्रा पर जा रहे है। पहले जत्थे में 1280 और दूसरे में 1525 श्रद्धालु यात्रा पर रवाना हुए थे। साधुओं को निशुल्क एसआरटीसी की बसों से भेजा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.