राजधानी एक्सप्रेस में छेड़छाड़
राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार की रात सेना के एक जवान द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर जीआरपी ने सेना के जवान को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सियालदह से नई दिल्ली जा रही अप सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या बी-11 के बर्थ संख्या 1 पर
चंदौली। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार की रात सेना के एक जवान द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर जीआरपी ने सेना के जवान को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सियालदह से नई दिल्ली जा रही अप सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या बी-11 के बर्थ संख्या 1 पर महिला सियालदह से दिल्ली जा रही थी। उसी कोच के बर्थ संख्या 3 पर हरियाणा निवासी सेना का जवान अजय कुमार भी यात्रा कर रहा था। महिला का आरोप था कि उक्त जवान अश्लील गाने गा रहा था। महिला ने इसकी शिकायत कोच अटेंडेंट से की जिस पर अटेंडेंट द्वारा महिला का सीट बदल दिया गया। साथ ही इसकी सूचना अटेंडेंट द्वारा कंट्रोल को भी दे दी गई। ट्रेन के स्थानीय जंक्शन पर पहुंचने पर पहले से मौजूद जीआरपी कोतवाल रतन सिंह यादव ने महिला से मिलकर उसकी शिकायत सुनी। महिला द्वारा सेना के जवान के विरुद्ध लिखित तहरीर देने के बाद जीआरपी ने धारा 294 में मुकदमा दर्ज कर सेना के जवान को ट्रेन से नीचे उतार लिया। इस संबंध में जीआरपी कोतवाल रतन सिंह ने बताया कि महिला का कहना था कि उक्त सेना का जवान लैला व लैला गाना गा रहा था। सेना के जवान को हिरासत में ले लिया गया है।