सौतेली मां ने मासूम बेटी को किया जिंदा दफन
सौतेली मां ने करीब पांच साल की मासूम बेटी के दोनों हाथ और मुंह बांध उसे घर के पास गड्ढा खोदकर जिंदा दफन कर दिया। मासूम सुभिक्षा की तलाश में तीन दिन से परिजन जुटे हुए थे। मामले का खुलासा हुआ तो उनके होश उड़ गए। हत्यारोपी सौतेली मां की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।
जागरण संवाददाता, आगरा। सौतेली मां ने करीब पांच साल की मासूम बेटी के दोनों हाथ और मुंह बांध उसे घर के पास गड्ढा खोदकर जिंदा दफन कर दिया।
मासूम सुभिक्षा की तलाश में तीन दिन से परिजन जुटे हुए थे। मामले का खुलासा हुआ तो उनके होश उड़ गए। हत्यारोपी सौतेली मां की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।
वहीं, मासूम की नृशंस हत्या से भड़के लोगों ने उसके पिता को भी जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी धुनाई कर दी। लोग पिता को भी गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। ऐसे लोगों को पुलिस ने लाठियों के बल पर भगाया।
पुलिस उपाधीक्षक हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सुभिक्षा की सौतेली मां अर्चना को गिरफ्तार कर लिया गया है।