जम्मू-कश्मीर: त्राल में सेना के गश्तीदल पर हमला, केरन में घुसपैठ
दक्षिण कश्मीर के सायमू-त्राल में शुक्रवार रात आतंकियों ने आर्मी के गश्ती दल पर हमला कर दिया।
श्रीनगर (जेएनएन)। दक्षिण कश्मीर के सायमू-त्राल (पुलवामा) में शुक्रवार रात आतंकियों ने सेना की 42 आआर के गश्तीदल पर घात लगाकर हमला किया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। जवानों ने आतंकियों का पीछा किया और करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें पांच किलोमीटर दूरी दोबारा मुठभेड़ में उलझा लिया। आधे घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद आतंकी बच निकले। आतंकियों के खिलाफ व्यापक अभियान जारी है।
इस बीच कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर के बोहरी पथर इलाके में पांच से छह आतंकियों के एक दल के एलओसी पार कर भारतीय सीमा में दाखिल होने की सूचना है। यह दल वहीं जंगल में छिपा हुआ। आतंकियों को मार गिराने के लिए सेना की 15 आरआर, 1/3जीआर और बीएसएफ की 21वीं वाहिनी के जवानों ने अभियान छेड़ दिया है।
यह भी पढ़ें: J&K: त्राल में आतंकी हमला, जवानों की जवाबी कार्रवाई में भागे आतंकी
यह भी पढ़ें: कश्मीर में सार्वजनिक संपत्ति नष्ट कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग