पुणे में मराठी साहित्यकार राम गणेश की प्रतिमा तोड़ी
घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुणे, प्रेट्र। जानेमाने मराठी साहित्यकार और नाटककार राम गणेश गडकरी की प्रतिमा को मंगलवार तड़के तोड़ दिया गया। प्रतिमा तोड़ने वाले मराठा समर्थकसमूह का आरोप है कि गडकरी के एक नाटक में छत्रपति शिवाजी के बेटे की खराब छवि प्रस्तुत की गई है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संभाली ब्रिगेड ने सोशल मीडिया पर गडकरी की प्रतिमा तोड़ने की जिम्मेदारी ली है। उसने कहा कि गार्डेन से लेखक की प्रतिमा हटाए जाने के बाद उसके कार्यकर्ता उसे नदी में फेंक आए। इस गार्डेन की देखरेख पुणे नगर निगम द्वारा किया जाता है।
ब्रिगेड के नेता संतोष शिंदे ने कहा कि मांग के बावजूद संभाजी गार्डेन से प्रतिमा हटाने ने पर यह काम करना पड़ा। प्रतिमा तोड़ने वाले कार्यकर्ता पुलिस के समक्ष सरेंडर करेंगे। उनका आरोप है कि गडकरी ने अपने नाटक 'राज संन्यास' में छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी राजे की खराब छवि पेश की थी।