Move to Jagran APP

BJP के 350 के लक्ष्य पर बोले मनीष तिवारी- भाजपा को मिलेंगी 35 सीटें

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा है कि 2019 के आम चुनावों में भाजपा को लगभग 35 सीटें मिल सकती हैं।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 12:50 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 12:52 PM (IST)
BJP के 350 के लक्ष्य पर बोले मनीष तिवारी- भाजपा को मिलेंगी 35 सीटें

 नई दिल्ली (एजेंसी)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 के आम चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को शाह ने वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक बुलाई और इसमें उन्होंने 350 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा। भाजपा द्वारा रखे गए इस लक्ष्य को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

loksabha election banner

मनीष तिवारी ने कहा, 'मीडिया द्वारा प्रचार किया जा रहा है लेकिन जमीन पर पर हकीकत कुछ और है, 350 में से शून्य गायब हो जाएगा और आखिर में भाजपा के पास जो बचेंगी वो करीब 35 सीटें हो सकती हैं।' आपको बता दें कि गुरूवार को बुलाई गई बैठक में अमित शाह ने मंत्रियों से कहा कि 150 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां भाजपा हारी थी, वहां मेहनत करने के लिए अभी से जुट जाएं। बैठक में भाजपा के 30 से अधिक नेता शामिल हुए थे।

आज चुनाव हों तो भाजपा जीतेगी 298 सीटें

आज तक और इंडिया टुडे ओपिनियन पोल के मुताबिक अभी चुनाव हुए तो राजग को 349 सीटें और यूपीए को 75 और अन्य को 119 सीटें मिल सकती हैं। राजग को मिलने वाली सीटों में भाजपा की 298 सीटें हैं।

यह भी पढ़ें: सर्वे: अभी हों आम चुनाव तो भाजपा को मिलें 298 सीट, 47 पर सिमटेगी कांग्रेस

यह भी पढ़ें: 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अमित शाह का मिशन 350 तैयार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.