शर्मनाक! बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मां को दिखाया बेटी का वीडियो...फिर
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पहले तो पीड़िता के बेटी के साथ दुष्कर्म किया फिर उसका वीडियो दिखाकर मां के साथ भी रेप किया।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। गोविंंदपुरी इलाके मेंं एक नजदीकी रिश्तेदार द्वारा युवती को बहलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया और वीडियो सार्वजनिक करने का भय दिखाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। यही नहींं आरोपी ने युवती की मां को भी बेटी का वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय पीड़िता अपनी दो बेटियोंं व पति के साथ तुगलकाबाद इलाके मेंं दो वर्ष से किराये पर रह रही है। परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है। करीब दो वर्ष से उनके यहांं अनिल गुप्ता नाम का एक रिश्तेदार आता जाता था।
पति की मौत के बाद पत्नी को सता रहा था अकेलापन, और फिर ये हुआ...
अनिल खुद को अमीर और पहुंच वाला बताता था। इसी दौरान कुछ माह पूर्व उसने पीड़िता की बड़ी बेटी को बहला फुसलाकर एक होटल मे ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान अनिल ने अश्लील वीडियो भी बना लिया।
शर्मनाक! बहन को बंधक बना किया रेप, दिव्यांग भाई से करवाया गंदा काम
पीड़िता के अनुसार जनवरी 2016 मेंं वह एक दिन किराने की दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। इसी दौरान अनिल ने उसे रोक लिया और उसे उसकी बेटी का अश्लील वीडियो दिखाया और उस वीडियो को सार्वजनिक कर परिवार को बदनाम करने की धमकी दे उसके साथ भी दुष्कर्म किया।
पत्नी को बोला 'आई लव यू' तो पति ने पिलाई शराब, फिर क्या हुआ...
24 जून को अनिल फिर उसके घर आया और उसको व उसकी बेटी के साथ गाली गलौच की और दोनो की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला ने पति से सारी बात बताई और गोविदपुरी थाने पहुच आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।