Move to Jagran APP

लोस चुनाव बाद भिखारी हो जाएंगे कांग्रेसी मंत्री: ममता

कोलकाता [जागरण न्यूज नेटवर्क]। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल से कांग्रेस के सभी मंत्री भिखारी हो जाएंगे। उन्होंने हमारे बारे में हमेशा बुरी अटकलें लगाई हैं। ममता ने कहा कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि आज वे सिर्फ हमारे सहयो

By Edited By: Published: Thu, 18 Jul 2013 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2013 10:40 PM (IST)
लोस चुनाव बाद भिखारी हो जाएंगे कांग्रेसी मंत्री: ममता

कोलकाता [जागरण न्यूज नेटवर्क]। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल से कांग्रेस के सभी मंत्री भिखारी हो जाएंगे। उन्होंने हमारे बारे में हमेशा बुरी अटकलें लगाई हैं। ममता ने कहा कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि आज वे सिर्फ हमारे सहयोग की वजह से मंत्री हैं।

loksabha election banner

पढ़ें: ..माकपाइयों को पीटकर सीधा कर दो

बंगाल की मुख्यमंत्री गुरुवार को नदिया व मुर्शिदाबाद जिले में पंचायत चुनाव की रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने रेल राज्य मंत्री अधीर चौधरी की ओर इशारा करते हुए कहा कि जनता येच्अच्छी तरह जानती है कि आगामी आम चुनाव में कांग्रेस हारने वाली है।

ममता बनर्जी से संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने भाजपा के चुनाव अभियान समिति के मुखिया नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि सभी तबके के लोगों से प्रेम करने वाला ही राष्ट्रीय नेता हो सकता है।

ममता ने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान भाजपा वोट की खातिर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देती है। पेट्रोल, डीजल व खाद की कीमतें बार-बार बढ़ाने के बावजूद कांग्रेस को वोट मांगते हुए शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस की इन्हीं जनविरोधी नीतियों के चलते उन्होंने साथ छोड़ दिया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.