ओडिशा में ऑपरेशन ग्रीन हंट के खिलाफ नक्सलियों का विरोध, सुरक्षा कड़ी
ओडिशा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ग्रीन हंट के खिलाफ नक्सलियों ने एक हफ्ते तक विरोध हफ्ता मनाने की घोषणा की है। इसे देखते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
By Sudhir JhaEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 09:34 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 09:56 AM (IST)
मल्कानगिरी। ओडिशा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ग्रीन हंट के खिलाफ नक्सलियों ने एक हफ्ते तक विरोध हफ्ता मनाने की घोषणा की है। इसे देखते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
गौरतलब है कि ऑपरेशन ग्रीन हंट की सफलता से नक्सली दबाव में हैं। ऑपरेशन में उनके काफी सदस्य मारे गए हैं। इतना ही नहीं नक्सलियों के काफी साथी समर्पण भी कर रहे हैं। ऑपरेशन ग्रीन हंट कई नक्सल प्रभावित राज्यों में चलाया जा रहा है। आंध्र प्रदेश में तो इसकी वजह से नक्सलियों का पूरी तरह से सफाया हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें