जेएनयू मामलाः BJP सांसद महेश गिरी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू की बरसी को लेकर आयोजित किए गए कार्यक्रम पर बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है।
नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू की बरसी को लेकर आयोजित किए गए कार्यक्रम पर बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कार्यक्रम का जहां एक तरफ एबीवीपी ने कड़ा विरोध कर कार्यक्रम आयोजित करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सांसद महेश गिरि भी इस पूरी विवाद में कूद पड़े।
महेश गिरि खुद बसंत कुंज थाने में जाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
इससे पहले महेश गिरि ने गृह मंत्रालय से मांग की थी कि वो दिल्ली के पुलिस आयुक्त को निर्देश दे ताकि जेएनयू में कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे जो भी संगठन है उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सके।
महेश गिरि ने केन्द्रीय मानव संसाधन विकासमंत्री से भी कहा है कि वो जेएनयू के कुलपति को इस बात का आदेश दे कि भविष्य में ऐसे किसी भी आयोजन को ना होने दे। इसके साथ ही. इस कार्यक्रम के पीछे जिस संगठन का हाथ था उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें- जेएनयू में लगे राष्ट्र विरोधी नारे, मूकदर्शक बनी रही पुलिस