परिचय-महाराष्ट्र मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे
महाराष्ट्र के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा गोपीनाथ मुंडे को भी महाराष्ट्र मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है।
उम्र- 35 साल
विधानसभा सीट- परली
मुंबई। महाराष्ट्र के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा गोपीनाथ मुंडे को भी महाराष्ट्र मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है।
पंकजा गोपीनाथ मुंडे परली विधानसभा सीट पर 2009 से लगातार चुनाव जीतते आ रही हैं। पंकजा मुडें का जन्म भी परली में ही हुआ है। वे परली के जनता के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं।
वहां के लोगों के लिए उन्होंने कई सराहनीय कार्य किए हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पंकजा मुंडे ने कई सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया है।
वे कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ भी कई अभियान चला चुकी हैं। परली की जनता के लिए उन्होंने पानी की व्यवस्था की। इससे पहले ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ता था।