Move to Jagran APP

संजीव चतुर्वेदी और अंशु गुप्ता को मैगसेसे अवॉर्ड

इस साल के मैगसेसे अवॉर्ड के लिए संजीव चतुर्वेदी और अंशु गुप्ता के नामों का चयन किया गया है। संजीव 2002 बैच के वन सेवा अधिकारी है। उन्होंने एम्स में सीवीओ पद पर रहते हुए कई अनियमितताएं उजागर की थीं।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2015 10:59 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2015 02:54 PM (IST)
संजीव चतुर्वेदी और अंशु गुप्ता को मैगसेसे अवॉर्ड

नई दिल्ली। इस साल के मैगसेसे अवॉर्ड के लिए संजीव चतुर्वेदी और अंशु गुप्ता के नामों का चयन किया गया है। संजीव 2002 बैच के वन सेवा अधिकारी है। उन्होंने एम्स में CVO के पद पर रहते हुए कई अनियमितताएं उजागर की थीं।

loksabha election banner

साथ ही संजीव यह सम्मान पाने वाले दूसरे सर्विंग ब्यूरोक्रेट हैं। इससे पहले किरण बेदी ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

मैगसेसे पुरस्कार की पांच खास बातें

1. रेमन मैगसेसे पुरस्कार को एशिया में नोबेल पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है।

2. इससे पहले भारत से आचार्य विनोबा भावे, जयप्रकाश नारायण, मदर टेरेसा, अरुण शौरी, टी एन शेषन, किरण बेदी और पी साईनाथ भी इस पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।

3. मैगसेसे पुरस्कार हर वर्ष छह श्रेणियों में दिया जाता है।

4. यह पुरस्कार फिलीपींस के तीसरे राष्ट्रपति रेमन मैगसेसे की याद में दिया जाता है जिनकी विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

5. रेमन मैगसेसे फाउंडेशन की शुरुआत 1957 में की गई थी।

इन श्रेणियों में दिया जाता है पुरस्कार

1.सरकारी सेवा
2.सार्वजनिक सेवा
3.सामुदायिक नेतृत्व
4.पत्रकारिता, साहित्य एवं सृजनात्मक संचार कलाएं
5.शांति एवं अंतराष्ट्रीय सद्भावना
6. उभरता हुआ नेतृत्व

इन्हें मिल चुका है पुरस्कार

1. विनोबा भावे
2. सी. डी. देशमुख
3. अमिताभ चौधरी
4. मदर टेरेसा
5. दारा एन.खुरोदी
6. त्रिभुवनदास के.पटेल
7. वर्गीज़ कुरीयन
8.जयप्रकाश नारायण
9. कमला देवी चटोपाध्याय
9. सत्यजीत रे
10. एम. एस. स्वामीनाथन
11. एमएस सुब्बलक्ष्मी
12. बीजी वर्गीज़
13. शम्भु मित्रा
14. इला रमेश भट्ट
15. राजनकांत अरोल
16.माबेला अरोल
17. गौर किशोर घोष
18. प्रमोद करण सेठी
19. चण्डी प्रसाद भट्ट
20. मनीभाई देसाई
21. अरुण शौरी
22. आरके लक्ष्मण
23. मुरलीधर देवीदास आमटे (बाबा आम्टे)
24.लक्ष्मीचंद जैन
25. केवी सुबन्ना
26. पंडित रविशंकर
27. बानू कोयाजी
28. किरण बेदी
29. टीएन शेषण
30 .पांडुरंग अठावले
31. महेश चन्द्र मेहता
32. महाश्वेता देवी
33. जॉकिन अर्पुथम
34. अरुणा रॉय
35. राजेंद्र सिंह
36. संदीप पांडेय
37. शांता सिन्हा
38. जेम्स माइकल लिंगदोह
39. लक्ष्मीनारायण रामदास
40. वी. शांता
41. अरविंद केजरीवाल
42. पी. साईनाथ
43. नीलिमा मिश्रा
44. हरीश हांडे
45. कुलांदेई फ्रांकिस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.